1000 से ज्यादा घाट तैयार, दिल्ली में छठ की तैयारी शूरु, डर जाएंगे यमुना का ये रूप देख; सरकार कर रही छिड़काव

Homeसभी समाचारदिल्ली

1000 से ज्यादा घाट तैयार, दिल्ली में छठ की तैयारी शूरु, डर जाएंगे यमुना का ये रूप देख; सरकार कर रही छिड़काव

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने आज कालिंदी कुंज में यमुना नदी का दौरा किया। हालात का जायजा लेते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन

दिल्ली-NCR क्षेत्र में भूकंप की शक्ति बार-बार क्यों महसूस हो रही है? क्या यह एक बड़े भूकंप की आहट है?
Earthquake In Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप, 3 दिनों में दोबारा हुआ।
दिल्ली में वायु प्रदूषण आज भी ‘गंभीर’ है, हालात से निपटने के लिए 500 टीमें टेरेन पर जा रही हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने आज कालिंदी कुंज में यमुना नदी का दौरा किया। हालात का जायजा लेते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक हजार घाट तैयार हैं।

राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारी सरकार की ओर से लगभग पूरी हो चुकी है। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां एक हजार से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं। वहीं उन्होंने कालिंदी कुंज में यमुना नदी का दौरा किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बने घाटों पर ड्रोन की मदद से तैयारियों का जायजा लिया गया।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार छठ पूजा के महा आयोजन की तैयारी में जोर-जोर से जुटी हुई है। दिल्ली में 1000 से ज्यादा छठ घाट दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए हैं। जिससे कि छठ व्रती अपने घर के आसपास ही किसी घाट पर अर्घ्य दे सकें।

COMMENTS